रमन सिंह के बड़े भाई का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

feature-top

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के बडे भाई अशोक सिंह का नई दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार निधन हो गया। उन्होंने लगभग 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह परिवार में सबसे बडे थे। कवर्धा में पले-बढ़े स्व. सिंह अपने सादगीपसंद व्यवहार और सामाजिक सरोकार से जुड़े रहने की वजह से आम जनता के सीधे संपर्क में रहे। अशोक सिंह का अंतिम संस्कार कल कवर्धा में होगा


feature-top