feature-top
बीजापुर । सीआरपीएफ के जवान ने Ak-47 रायपल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना के बाद कैम्प में हड़कंप मच गया है। वही, मृतक जवान का नाम यस शिब्बू बताया जा रहा है, जो कैम्प के मोर्चे में तैनात था। फ़िलहाल जवान का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की पुष्टि CRPF डीआईजी कोमल सिंह ने की। मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। जवान मोदकपाल कैम्प में पदस्थ है। घायल जवान को अन्य जवान बीजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। आत्महत्या करने की कोशिश के पीछे का कारण अज्ञात है।
feature-top