28 Dec 2020
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1188 नए मामले सामने आए हैं वही 20 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा
28 Dec 2020 04:29PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ में कल कोरोना के 825 नए संक्रमित मिले हैं, जिसमें रायपुर के 134 केस शामिल है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 2 समेत प्रदेश में कोरोना से 18 मरीजों की मृत्यु हुई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को आमतौर से जांच कम होती है, इसलिए पाॅजिटिव केस कम ही आते हैं। इसे पैमाना नहीं माना जा सकता। आज वर्किंग डे है , जांच ज्यादा होगी, इसलिए संक्रमण की वास्तविक संख्या तभी पता चलेगा। दूसरी ओर प्रदेश में 9 दिसंबर के बाद ब्रिटेन से आए 52 में से 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट अब तक निगेटिव आई है। रायपुर में आया शख्स जो ट्रेस नहीं हो पाया था, उसे रविवार को ट्रेस कर लिया गया है। उसका सैंपल लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आज आ सकती है। अभी तक केवल चार ही लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनके सैंपल पहले ही पुणे भेजे जा चुके हैं। जबकि 36 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
28 Dec 2020 04:29PM,by: Imran Khan
रायपुर : भारत सरकार के नीति आयोग ने एक आकांक्षी जिले के रूप में चुनौतियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए 3 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन जारी करने का निर्णय लिया है। नीति आयोग ने सितंबर-अक्टूबर 2020 में कोंडागांव जिले द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर यह निर्णय लिया है। आयोग आकांक्षी जिलों द्वारा चुनौतियों से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों का आंकलन कर रैंकिंग के आधार पर आबंटन जारी करता है।
28 Dec 2020 03:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट की है। मंत्री डॉ डहरिया ने दुर्ग के पद्यनाभपुर स्थित स्व. वोरा के पुत्र अरुण वोरा, विधायक के निवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट किया।
28 Dec 2020 03:30PM,by: Thaneshwar sahu
गृह मंत्रालय ने देश में कोरोना के मामलों और उसके नए स्ट्रेन के फैलाव को देखते हुए नई गाइडलाइंस जारी की है। कोरोना के मामलों की निगरानी के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पहले के दिशानिर्देशों का 31 जनवरी 2021 तक लागू रहने के लिए विस्तार किया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि कंटेनर जोन को सावधानीपूर्वक सीमांकित किया जाना जारी रखा जाएगा। इन जोन के भीतर निर्धारित रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किया जाएंगे। कोरोना पीड़ितों उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा दिया गया और सख्ती से लागू किया गया।
28 Dec 2020 02:50PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







