28 Dec 2020
विधानसभा के शीत सत्र का सोमवार को समापन होने के संकेत हैं।वैसे सत्र 30 तारीख तक बुलाया गया था। सरकार ने अपने सभी विधि विषयक कार्यों को कल ही निपटाने की तैयारी की है। इस दौरान 6 विधेयक पारित किए जाएंगे। साथ ही नगरनार संयत्र के निजीकरण को लेकर शासकीय संकल्प पर भी कल ही चर्चा होगी। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा की ओर से विधायकों की कम उपस्थिति रहेगी। पूर्व सीएम रमन सिंह भातृशोक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कोरोना संक्रमित होने के कारण नहीं आएंगे। सत्तापक्ष से अरुण वोरा ने पितृशोक के कारण अवकाश की सूचना दी है।कल की कार्यसूची के अनुसार पारित होने वाले विधेयकों में कुष्ठ रोगियों को नगर निगम और पालिका में चुनाव लड़ने पर लगी रोक हटाई जाएगी। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक राजकोषीय बजट उत्तरदायित्व विधेयक के जरिए कर्ज की सीमा बढ़ाकर तीन से पांच फीसदी कर दी जाएगी। पहले सरकार कुल बजट का तीन फीसदी कर्ज ले सकती थी, जिसे बढ़ाकर पांच किया जाएगा। केंद्र सरकार ने ही राज्यों को यह प्रस्ताव दिया है।इसी तरह भाड़ा नियंत्रण एक्ट में संशोधन कर सुप्रीम कोर्ट के बजाय हाईकोर्ट में अपील करने का प्रावधान किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर यह संशोधन किया जा रहा है। इसके मुताबिक भाड़ा नियंत्रण अधिकरण के खिलाफ अब हाईकोर्ट में अपील की जा सकेगी। सरकार शहरी इलाकों के लिए सरकार एक और महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रही है। इसके अंतर्गत अब मकान का नक्शा दो साल के लिए वैलिड होगा।यानी नक्शा स्वीकृत हाेने के बाद दो साल तक मकान बना सकते हैं।पहले एक साल के भीतर मकान बनाना होता था। आज शीत सत्र के समापन के संकेत
28 Dec 2020 02:09AM,by: Imran Khan
अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. आरसीपी सिंह ने बीजेपी पर हमला करते हुए कह दिया कि जनता दल यूनाइटेड कभी किसी को धोखा नहीं देती ना ही किसी के खिलाफ साजिश रचती है. आरसीपी सिंह ने कहा हम किसी को धोखा नहीं देते। साजिश नहीं राजे. हम जिनके साथ रहते हैं पूरी ईमानदारी के साथ रहते हैं। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि 23 सालों से मैं नीतीश कुमार के साथ हूं. ये मेरे लिए भावुक क्षण है. नीतीश कुमार ने रेल मंत्री होने के बाद मुझे फोन पर पीएस बनने को कहा था. मैं ऊपर वाले से प्रार्थना करूंगा कि जो विश्वास मुख्यमंत्री ने मुझ पर जताया है, उसे मैं आप लोगों के सहयोग से पूरा करूं. हमारे नेता गठबंधन में 2005 से सरकार चला रहे हैं। 2010 में भाजपा का स्ट्राइक रेट हमसे बेहतर था, कारण मेरे नेता का काम है. जनता दल यूनाइटेड के नए अध्यक्ष ने जमकर साधा निशाना
28 Dec 2020 02:06AM,by: Imran Khan
अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 6 विधायकों को बीजेपी में शामिल कराने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी से काफी नाराज हैं। पटना में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन रविवार को पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने अरुणाचल समेत कई मुद्दों को लेकर बीजेपी के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। बीजेपी पर इशारों-इशारों में हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में उनके 7 विधायकों में से 6 विधायकों को अपनी पार्टी में मिला लिया। नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनने की कोई भी लालसा नहीं थी। नीतीश ने कहा कि नतीजों के बाद उन्होंने बीजेपी से साफ कह दिया था कि जनता ने फैसला दे दिया है, कोई भी मुख्यमंत्री बने,चाहे तो बीजेपी का ही मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार ने कहा, मेरी जरा भी इच्छा नहीं थी मुख्यमंत्री बनने की। मुझ पर दबाव डाला गया था तब मैंने मुख्यमंत्री पद का पदभार ग्रहण किया। कोई भी मुख्यमंत्री बने,।किसी का भी मुख्यमंत्री बना दिया जाए, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।क्ष नए पार्टी अध्यक्ष के ऐलान पर नीतीश कुमार ने कहा कि सोच समझकर और जानबूझकर आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाया.।हम ज्यादा से ज्यादा काम कर सकें इसके लिए अध्यक्ष बनाया। अब पूरे तौर पर आरसीपी सिंह अध्यक्ष पद का काम देखेंगे।
28 Dec 2020 02:06AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




