28 Dec 2020
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने विदेश दौरे को लेकर हमेशा भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर रहते हैं विशेषकर इटली की ट्रिप। अब फिर से कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर उन्हें मौजूद होना चाहिए था लेकिन वो इटली निकल गए और भाजपा को मौका मिल गया। हमेशा की तरह एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नदारद रहने को लेकर ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये।'
28 Dec 2020 10:09AM,by: Thaneshwar sahu
बाद में भाजपा विधायकों ने बेरोजगारों के मुद्दे पर काम रोककर चर्चा कराने की मांग की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने इसे अस्वीकार कर दिया। उसके बाद विपक्ष हंगामा करने लगा। जवाब देने के लिए कांग्रेस विधायक अपनी सीट से खड़े हो गए। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए रोक दी गई। हंगामे की वजह से रोकनी पड़ी कार्यवाही
28 Dec 2020 09:28AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की विधायक इंदू बंजारे ने जांजगीर- चांपा जिले के आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया।उनका कहना था, उनके जिले में विभागीय अधिकारी बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते।आदिवासी विकास विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा,आरोपों की जांच कराएंगे। जांजगीर-चांपा की पामगढ़ विधानसभा से बसपा विधायक इंदू बंजारे ने प्रश्नकाल में आदिवासी विकास विभाग के आश्रमों-छात्रावासों में संविदा पर तैनात रसोइयों के मानदेय को लेकर सवाल पूछा था। मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने लिखित उत्तर में उन्हें बताया, आश्रमों- छात्रावासों में संविदा पर कोई रसोइया नहीं रखा गया है।
28 Dec 2020 08:58AM,by: Imran Khan
वाहनों और नंबर प्लेटों पर जाति के नाम के इस्तेमाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, यूपी परिवहन आयुक्त के कार्यालय ने परिवहन विभाग के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वे पहले से मौजूद नियमों के अनुसार ऐसे वाहनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें। "। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा नियमों के अनुसार उल्लंघनकर्ताओं को नियमित चालान जारी किया जा सकता है क्योंकि ऐसा कोई नियम नहीं है जो ऐसे वाहनों को जब्त करने की अनुमति देता है। वाहनों पर जातियों के नाम लिखने पर देना होगा जुर्माना
28 Dec 2020 08:28AM,by: Ashna Ali
SAD ने रविवार को पंजाब के किसानों को "शहरी नक्सल" करार देने के लिए भाजपा की पंजाब इकाई की आलोचना की, क्योंकि वे इसके नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'यह निंदनीय है कि पंजाब भाजपा इकाई इतनी गिर गई है कि वह राज्य के शहरी नक्सलियों को बुला रही है। यह अपमानजनक है और मैं पंजाब इकाई [भाजपा] को सलाह देता हूं कि ‘अन्नदाता’ पर लगे इस दाग़ को तुरंत वापस लें और उसी के लिए माफी मांगें, ”एसएडी किसान विंग के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलिक ने एक लिखित बयान में कहा.
28 Dec 2020 08:28AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






