- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज - बसपा विधायक ने कहा- उनके जिले में बिना रिश्वत लिए काम नही होता
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज - बसपा विधायक ने कहा- उनके जिले में बिना रिश्वत लिए काम नही होता
छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की विधायक इंदू बंजारे ने जांजगीर- चांपा जिले के आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया।उनका कहना था, उनके जिले में विभागीय अधिकारी बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते।आदिवासी विकास विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा,आरोपों की जांच कराएंगे। जांजगीर-चांपा की पामगढ़ विधानसभा से बसपा विधायक इंदू बंजारे ने प्रश्नकाल में आदिवासी विकास विभाग के आश्रमों-छात्रावासों में संविदा पर तैनात रसोइयों के मानदेय को लेकर सवाल पूछा था। मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने लिखित उत्तर में उन्हें बताया, आश्रमों- छात्रावासों में संविदा पर कोई रसोइया नहीं रखा गया है।
बसपा विधायक ने उनके जिले में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने कहा, उनके जिले में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पीसी लहरे और उनके बाबू हर काम का पैसा लेते हैं। उन्हीं लोगों का काम होता है, जिन्होंने रिश्वत दी हुई है। विधायक ने दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
बसपा विधायक के आरोपों के बाद भाजपा विधायक भी उनके समर्थन में आ गये। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा,यह गंभीर मुद्दा है। एक विधायक, विधानसभा को भ्रष्टाचार की जानकारी दे रही है। भ्रष्ट अधिकारियों का नाम बता रहा है। उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।भाजपा ने क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में जांच की मांग की।
5 आदिवासी विकास और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बिना किसी लागलपेट के शिकायतों की जांच की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, विधायक के शिकायतों की जांच करा लेते हैं।बसपा की इंदू बंजारे पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
