28 Dec 2020

Generic placeholder image

जगदलपुर : बस्तर विकासखण्ड के ग्राम पाथरी गोंदियापाल के कपारी नाला में बहुप्रतिक्षित पुलिया निर्माण कार्य पूरा हो जोने से क्षेत्र के निवासियों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिल रही है। इस पुल के निर्माण हो जाने से ग्राम पाथरी गोंदियापाल के अलावा अंचल के लोगों को पूरे समय निर्बाध रूप से आवागमन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुलभूत अधोसंरचना का विकास शासन-प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल होता है। कई स्थलों में अधोसंरचना की कमी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है और ग्रामीण प्रशासन के समक्ष उन निर्माण कार्यो के लिए मांग करते है। ऐसे ही बस्तर विकासखंड के पाथरी गोंदियापाल के ग्रामीणों ने कपारी नाला में पुलिया और एप्रोच रोड़ बनाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कपारी नाला में पुलिया नहीं होने के कारण 10 किलोमीटर का लम्बा रास्ता तय कर दैनिक उपयोग की सामानों का खरीदी-बिक्री हाट बाजार से कर पाते थे साथ ही नाले में पुलिया नहीं होने के कारण दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी।

28 Dec 2020 11:38AM,
by: Thaneshwar sahu