लोन वर्राटू अभियान : 3 ईनामी सहित 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरेंडर का क्रम लगातार जारी …

feature-top
दंतेवाड़ा । लोन वर्राटू अभियान के तहत नक्सलियों का सरेंडर लगातार जारी है। सोमवार को लोन वर्राटू से प्रभावित होकर 3 ईनामी समेत 8 नक्सलियों ने हथियार डाले। लोन वर्राटू माओवाद के ताबूत की आखिरी कील साबित होने जा रहा है। यह जानकारी दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक डाॅ अभिषेक पल्लव ने दी। पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि हर नक्सलवाद प्रभावित गांव में सरपंचों की मदद से पर्चे चिपकाए जा रहे हैं। इसमें नक्सलियों से समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की जा रही है। इसी का नाम है लोन वर्राटू। लोन वर्राटू का मतलब होता है घर वापसी। छत्तीसगढ़ सरकार के इस अभियान से प्रभावित होकर अभी तक बड़ी तादाद में नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। इसके अलावा सरेंडर का क्रम लगातार जारी है। एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव की माने तो सोमवार को हथियार डालने वाले नक्सलियों में आयतू भास्कर, प्लाटून नंबर 13 सेक्शन सी कमांडर ईनामी राशि 3 लाख नकद, राजू कारम सीएनएम अध्यक्ष ईनामी राशि 1 लाख नकद, लखमा तांती भूमकाल मिलीशिया सेक्शन कमांडर, महेश कुमार डोडी, भूमकाल मिलीशिया कमांडर, ईनामी राशि 1 लाख नकद, भीमा बारसे, सीएनएम सदस्य, सोना तांती जनमिलीशिया सदस्य, मड़का बारसे उर्फ पड़वा, जनमिलीशिया सदस्य, पिट्टे उर्फ भीमा मण्डावी,नक्सली सप्लायर ने सरेंडर किया। इतनी बड़ी तादाद में नक्सलियों के सरेंडर से माआवादियों का संगठन पूरी तरह छिन्न-भिन्न हो चुका है। तमाम थानों में उक्त आठों आरोपियों के खिलाफ संगीन जुर्म दर्ज है। इन सभी को लोन वर्राटू का लाभ समय पर दिया जाएगा। इससे सरकार को तो फायदा होगा ही। नक्सलवाद की कमर भी टूट जाएगी। लोन वर्राटू के तहत अभी तक ढेरों नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। जो सम्मान पूर्वक समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।
feature-top