दंतेवाड़ा (ब्रेकिंग) : 2 इनामी महिला नक्सली मुठभेड़ में ढ़ेर, DRG के जवानों को बड़ी सफलता, शव बरामद

feature-top
दंतेवाड़ा | कुआकोंडा के कालपीपल और ककरई के बीच जंगलों में पुलिस और माओवादियों में मुठभेड़ हुई है| मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली मारी गई है| DRG के जवानों के लिए यह बड़ी सफलता है| जानकारी के अनुसार, सर्चिंग पर निकले DRG के जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हुआ, जिसमें जवानों ने सफलता हासिल करते हुए 2 महिला माओवादियों को मार गिराया| दोनों महिला माओवादी का शव बरामद कर लिया गया है| मृतक महिला नक्सली में पहली 5 लाख इनामी आइती मंडावी है| वही, दूसरी 2 लाख इनामी बिज्जे मंडावी है| शव के पास से 1 भरमार बंदूक और 1 पिस्टल बरामद किया गया है। यह पूरा मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है, जिसकी पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की|
feature-top