- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- नए साल की पार्टी में बुजुर्ग और बच्चे को एंट्री दी तो कार्यक्रम करा दिया जाएगा बंद
नए साल की पार्टी में बुजुर्ग और बच्चे को एंट्री दी तो कार्यक्रम करा दिया जाएगा बंद
31 Dec 2020
, by: Imran Khan
कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से इस साल बुजुर्ग और बच्चे नए साल की पार्टी में शामिल नहीं हो सकेंगे। सार्वजनिक पार्टी में अगर बच्चे और
बुजुर्ग मिले तो वहां का कार्यक्रम उसी समय बंद करवा दिया जाएगा।।सभी होटलों और भवनों में आयोजित न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जारी गाइड लाइन में इस पर खास फोकस किया गया है। नए साल की पार्टी रात 12.30 होटलों बंद करवा दी जाएगी।
राजधानी में 31 दिसंबर की रात होटल, क्लब से लेकर 60 से ज्यादा सोसायटी और कॉलोनियों में पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी और कॉलोनियों को छोड़कर बाकी जगह बच्चे और बुजुर्गों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसकी जांच के लिए पुलिस की टीम हर घंटे आयोजन स्थल की जांच करेगी। पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजकाें को साफ चेतावनी दी गई है कि होटल, क्लब, रेस्टारेंट या माॅल की पार्टी में अगर बच्चे या बुजुर्ग मिले तो कार्यक्रम उसी समय बंद करवा दिया जाएगा। इतना ही नहीं आयोजकों के खिलाफ आदेश उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा। आयोजन स्थल में मास्क के बिना भी प्रवेश बैन कर दिया गया है।
सेनिटाइजर का इंतजाम भी करने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यक्रम में एंट्री देने के पहले एक- एक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बॉडी का टेंप्रेचर नार्मल होने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पार्टी में शामिल होने के पहले इन नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं? इसकी मॉनीटरिंग भी पुलिस करेगी।
इसके लिए हर थाने में जांच और छापा मारने के लिए पुलिस की 2-2 टीम बनाई गई।एएसपी और सीएसपी की अलग से टीम होगी।उनके साथ 10-10 जवान होंगे। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को 8 सेक्टर में बांटा गया। प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी राजपत्रित अधिकारियों को बनाया गया है। पुलिस का दावा है कि रात 12.30 बजते ही कार्यक्रम को बंद करा दिया जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
