सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या रह गए हैं रेट

feature-top
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:52 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 81 रुपये यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 50,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी, 2021 अनुबंध वाले सोने का दाम 50,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अप्रैल,2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 50 रुपये यानी 0.10 फीसद की भाव कमी के साथ 50,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। बुधवार को अप्रैल, 2021 अनुबंध वाले सोने का रेट 50,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
feature-top