श्मशान घाट की छत गिरने से अब तक 18 की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

feature-top

गाजियाबाद: मुरादनगर में रविवार दोपहर को उखलारसी श्मशान घाट की छत भरभराकर गिर गई। इसमें कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 18लोगों के मरने की पुष्टि हूई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जिला एमएमजी अस्पताल में अब तक 18 व्यक्तियों के शव पहुंच चुके हैं। इनकी पहचान की जा रही है। स्ट्रेचर भी कम पड़ गए हैं। जमीन पर ही शव रख दिए गए हैं। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान गए थे। 


feature-top