03 Jan 2021
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 714 नए मामले सामने आए हैं वही 11 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा
03 Jan 2021 04:33PM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 जनवरी से बिलासपुर संभाग के दौरे पर हैं वे कल 4 जनवरी को कोरबा जाएंगे जहां श्री बघेल लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 5 जनवरी को जांजगीर-चांपा और 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे।
03 Jan 2021 03:55PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार और पांच जनवरी को कोरबा जिलेवासियों को 836 करोड़ रूपये से अधिक के 883 विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 776 करोड़ रूपए से अधिक के 159 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लगभग साढ़े 61 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 686 लाभान्वित हितग्राहियों को लगभग साढ़े सात करोड़ का सामग्री वितरण भी किया जाएगा।
03 Jan 2021 03:55PM,by: Thaneshwar sahu
भारत में दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। डीजीसीआइ द्वारा वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद देश में इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता शशि थरूर और अखिलेश यादव समेत कई अन्य नेताओं ने वैक्सीन पर सवाल खड़े किए हैं। जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन जैसे एक महत्वपूर्ण मुद्दे का राजनीतिकरण करना बेहद अपमानजनक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शशि थरूर, अखिलेश यादव और जयराम रमेश ने कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने के लिए विज्ञान समर्थित प्रोटोकॉल को खंडन करने की कोशिश की है जो कि अच्छी बात नहीं है।
03 Jan 2021 03:52PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान लगभग 650 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इनमें सेंट्रल लायब्रेरी का नामकरण बिलासपुर के भूतपूर्व विधायक स्व.शिवदुलारे मिश्र के नाम पर करने, तारबाहर स्थित इंगलिश स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम पर एवं बिलासपुर में बनने वाले एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम पर करने की घोषणा शामिल है।
03 Jan 2021 03:12PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









