03 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर : वन विभाग द्वारा रायपुर वनमंडल के अंतर्गत गत एक सप्ताह के भीतर अवैध लकड़ी परिवहन के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 6 लाख रूपए मूल्य के लकड़ी की जप्ती सहित 4 विभिन्न वाहनों के राजसात की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई मुख्य वनसंरक्षक रायपुर जे.आर. नायक के मार्गदर्शन में वनमंडलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार के निर्देशानुसार गठित विभागीय टीम द्वारा की गई। विगत दिवस तिल्दा वनवृत्त के परिक्षेत्र सहायक दीपक तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा गश्त के दौरान जप्त किए गए वाहनों में साजा, कहुआ लकड़ी के साथ ही नीम और मिश्रित जलाऊ लकड़ी को पकड़ा गया। इसमें संलिप्त आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई जारी है। जप्त वाहनों में दो टैªक्टर, एक माजदा और एक वेन वाहन शामिल हैं, जिन्हें राजसात की जा रही है। इन वाहनों में लगभग 6 लाख रूपए मूल्य के 20 घनमीटर साजा तथा कहुआ आदि की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

03 Jan 2021 07:21AM,
by: Thaneshwar sahu