03 Jan 2021
रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन ने जिला और संभाग प्रभारियों की बैठक ली। बैठक के बाद डी पुरंदेश्वरी ने बयान दिया है कि संगठन मोर्चा और प्रकोष्ठ की नियुक्तियां लगभग पूरी हो गई है। अधूरी बची नियुक्तियां भी एक-दो दिनों में पूरी हो जाएंगी। प्रदेश दौरे का मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। वहीं धान खरीदी और किसानों के मुद्दों पर राज्य सरकार पर हमला भी किया।
03 Jan 2021 01:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश कार्यकारणी की बैठक 12 बजे राजीव भवन बैठक कक्ष में प्रदेश कार्यकारणी और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक 3 बजे सभाकक्ष में संपन्न हुयी। प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश में चल रहे धान खरीदी की खरीदीवार निगरानी पर चर्चा, संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा, जिला मुख्यालयों में कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा, सेवाग्राम-वर्ध में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा हुई।
03 Jan 2021 01:59PM,by: Thaneshwar sahu
कवर्धा :खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान करने पर कबीरधाम जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर पहुंच गया है। कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीदी से लेकर अब तक एक माह में 77 हजार 454 पंजीकृत किसानो से कुल 25 लाख 90 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी राशि 478 करोड 50 लाख रूपए है। इस प्रकार 77 प्रतिशत पंजीकृत किसानों के द्वारा पंजीकृत धान के रकबे में से 65 प्रतिशत रकबा के विरुद्ध धान का विक्रय किया जा चुका है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। उन्होने किसानों से धान खरीदी के संबंध में फलाई जा रही अफवाहों को ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रों प्रतिदिन के धान क्षमता के आधार पर किसानों को टोकन जारी किया जा जा रहा है। धान खरीदी कार्य किसी भी प्रकार का प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अब तक जिस प्रकार धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से निरंतर जिला प्रशासन को सहयोग मिल रहा है, आज उसी का परिणाम है कि जिले में सुगम और शांति पूर्ण ढंग से धान खरीदी हो रही है।
03 Jan 2021 01:27PM,by: Thaneshwar sahu
नए साल की शुरुआत से ही कारें और दोपहिया गाड़ी खरीदना महंगा हो गया है।ऑटोमोबाइल कंपनियां नए साल में कई मॉडलों की कीमत 5 फीसदी तक बढ़ा रही है।इसलिए अब कारें महंगी हो जाएंगी। जो कंपनियां अपने कारों के दाम बढ़ा रही हैं उनमें मारुति, निसान, रेनो इंडिया, होंडा कार्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इसूजू, ऑडी इंडिया, फॉक्सवैगन, फोर्ड इंडिया और बीएमडब्लयू इंडिया शामिल हैं। इसके अलावा टूव्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी बाइक-स्कूटर की कीमतें बढ़ा रही हैं। गाड़ी खरीदना महंगा हो रहा
03 Jan 2021 12:56PM,by: Imran Khan
कोविड-19 के प्रोटोकॉल को मानते हुए जिला प्रशासन की ओर से गंगासागर मेले की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस दौरान मेले परिसर में जिला प्रशासन की ओर से सारी व्यवस्था की गई है । जिला प्रशासन की ओर से मेले परिसर में भी टोटो पर माइकिंग के जरिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा मेला परिसर में सफाई का काम किया जा रहा है। मेला परिसर में लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गयी है। मेले के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए दर्जनों वॉच टॉवर बनाये गये हैं। इसके अलावा लॉट 8 के जेटी घाट में सड़क निर्माण के साथ मुड़ी गंगा नदी से बालू के खनन का काम चल रहा है कोरोना के साये के बीच गंगासागर मेला, ऐसे है तैयारी..
03 Jan 2021 12:55PM,by: Thaneshwar sahu
सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने इसे एक उत्साही लड़ाई का निर्णायक मोड़ बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि जिन दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिली है वो भारत में बनी हैं।
03 Jan 2021 12:29PM,by: Thaneshwar sahu
अभी तक कारोबारियों को एक साल में 12 बार यानी हर महीने 4जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करना पड़ता था। लेकिन 2021 से अब 4जीएसटीआर-3बी रिटर्न साल में केवल चार बार दाखिल करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने जीएसटी रिटर्न फाइलिंग प्रोसेस को ज्यादा आसान बनाने के लिए ही क्वार्टरली फाइलिंग ऑफ रिटर्न विद मंथली पेमेंट योजना लागू की है।इस योजना का फायदा 5 करोड़ रुपए सालाना टर्नओवर तक वाले कारोबारी उठा सकते हैं। जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में राहत
03 Jan 2021 12:28PM,by: Imran Khan
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के प्रवास के दूसरे दिन आज बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहुंचे और किसानों से रूबरू होते हुए धान खरीदी की जानकारी ली। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल भी उपस्थित थे।
03 Jan 2021 11:58AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








