FAU-G गेम का इंतजार खत्म.. इस दिन भारत में होगा लॉन्च.. कंपनी ने किया कंफर्म

feature-top
FAU-G गेम को काफी इंतजार के बाद आखिरकार भारत में लॉन्च किया जा रहा है। FAU-G गेम भारत में 26 जनवरी 2021 यानी गणतंत्र दिवस को लॉन्च किया जाएगा। FAU-G गेम का ऐलान करीब 4 माह पहले किया गया था। इसका प्री-रजिस्ट्रेशन पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। गेम के प्री रजिस्ट्रेशन के 24 घंटों के दरम्यान करीब 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जो कि इस बात का संकेत है कि यूजर्स के बीच यह लॉन्च से पहले ही लोकप्रिय होने लगा है।
feature-top