03 Jan 2021
नया साल शुरू होने के साथ वित्तीय कामों के लिए कई तरह के किए गए हैं। बैंकों के साथ ही वित्तीय संस्थाओं ने नए नियमों के साथ ही सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर दिया है। बैंकों में 50 हजार से ज्यादा की रकम चेक से निकालने पर उसकी पुष्टि दो बार की जाएगी। ऐसे कारोबारी जिनका टर्नओवर हर महीने 50 लाख से अधिक है उन्हें टैक्स की एक फीसदी रकम का भुगतान कैश देना होगा। एलपीजी सिलेंडर साल के पहले दिन ही महंगे हो गए हैं और अब कारों समेत सभी दो पहिया गाड़ियों की कीमत भी 5 फीसदी तक बढ़ गई है। कई नियमों का कारोबारियों के साथ ही आम लोगों ने भी विरोध शुरू कर दिया है।हालांकि सभी नियम केंद्र सरकार की ओर से बदले गए हैं इसलिए केंद्रीय वित्त और वाणिज्य मंत्री को चिट्ठी भी लिखी गई है। बैंकों-जीएसटी के सॉफ्टवेयर में बदलाव:चेक पेमेंट का सिस्टम बदला
03 Jan 2021 11:58AM,by: Imran Khan
रायपुर के राजेंद्र नगर थाने में रविवार की सुबह लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस पर चाकूबाजी की घटना में शामिल आरोपियों को शह देने का आरोप लगाया। थाने के स्टाफ से बहस के साथ लोग कैंपस में धरने पर ही बैठ गए। पुलिस के लिए हालात पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। पास के दो और थानों के स्टाफ को बुलाना पड़ा। बल की तैनाती की गई। दूसरी तरफ हंगामा करने वाले लोग नहीं माने। थाने में जय श्री राम और राम राज फिर आएगा जैसे नारे लगने लगे। लोगों का कहना था कि दो दिन पहले हुई घटना में अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
03 Jan 2021 11:00AM,by: Imran Khan
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के बिलासपुर आगमन पर एस.ई.सी.एल. हेलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान लोक निर्माण, धर्मस्व, गृह, जेल, विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आषीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, श्री अटल श्रीवास्तव, श्री विजय केशरवानी, राजेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
03 Jan 2021 10:59AM,by: Imran Khan
रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज जुनवानी ग्राम से होकर गुजरने वाले चक्रधरपुर नाले में लगभग 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नाले का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाले के दोनों किनारों पर फलदार वृक्ष लगाये जाये। जिससे वन्य प्राणियों और ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल सके। नरवा विकास योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा कैम्पा मद से इस नाले पर संरक्षण कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि ढेंगुर नाला और रानीदरहा नाला मिलकर चक्रधरपुर नाले के रूप में आगे बढ़ती है और रायगढ़ में केलो नदी में समाहित हो जाती है।
03 Jan 2021 10:30AM,by: Thaneshwar sahu
बारांबकी : तीन तलाक पर कानून बनने के पश्चात भी ऐसे मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला बारांबकी शहर से आया है जहां कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने हाल ही में अपने पति पर बड़ा आरोप लगाया है कि पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दिया है। यह आरोप महिला ने पुलिस के सामने लगाया है। महिला का कहना है उसका पति विदेश में रहता है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच का आदेश दिया गया है। महिला ने पति पर लगाया फ़ोन पर तीन तलाक देने का आरोप
03 Jan 2021 10:07AM,by: Thaneshwar sahu
भारत बायोटेक की वैक्सीन की मंजूरी मिलने के बाद सियासी हलचल शुरू हो गया है। इसे लेकर शशिि थरूर ने कहा है कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण का अबतक परीक्षण नहीं दिया है। इस वैक्सीन को पहले ही अनुमति दे दी गई है और ये खतरनाक हो सकता है। कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी ऐसे ही सवाल उठाए हैं और उन्होंने इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से जवाब मांगा है।
03 Jan 2021 10:07AM,by: Thaneshwar sahu
मध्यप्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही अजा तुलसी सिलावट के बंगले पर जश्न मनाने और बधाई देने समर्थक पहुंच गए। आज तुलसी सिलावट मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान तुलसी सिलावट ने कहा कि वे सीएम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और जो पोर्टफोलियो मुख्यमंत्री उन्हे देंगे वो मंजूर है। तुलसी सिलावट के साथ गोविंद सिंह राजपूत भी शपथ लेगें।
03 Jan 2021 09:40AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








