- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कोरोना वैक्सीन पर ओवैसी की PM मोदी को सलाह, जेनरिक निर्माताओं को दें लाइसेंस
कोरोना वैक्सीन पर ओवैसी की PM मोदी को सलाह, जेनरिक निर्माताओं को दें लाइसेंस
AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर फार्मा कंपनियों को दरकिनार कर, जेनरिक निर्माताओं को अनिवार्य लाइसेंस जारी करने की सलाह दी है।
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने रविवार को दो कोविड-19 टीकों के इमरजेंसी इस्तेमाल की फाइनल मंजूरी दे दी। ऐसे में AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर फार्मा कंपनियों को दरकिनार कर, जेनरिक निर्माताओं को अनिवार्य लाइसेंस जारी करने की सलाह दी है। ओवैसी ने ऐसा करने के लिए पेटेंट एक्ट की धारा 92 का उपयोग करने का सुझाव दिया।
पीएम को ओवैसी की सलाह
AIMIM चीफ ने अपने ट्वीट में कहा, दुनिया के धनी देशों ने जिनकी आबादी दुनिया की कुल आबादी का सिर्फ 14% है, उन्होंने 53% वैक्सीन खरीद ली है।इसका मतलब मौजूदा सप्लाई भारत की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती। इसलिए धारा 92 का उपयोग कर जेनरिक निर्माताओं को अनिवार्य लाइसेंस जारी किया जाए। ये धारा राष्ट्रीय आपात और महामारी के समय के लिए ही है, गौरतलब है कि ओवैसी का बयान ऐसे समय आया है,जब वैक्सीन के पेटेंट को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
