feature-top
नारायणपुर । जिला सरपंच संघ ने 04/01/2021 को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप से मुख्यमंत्री के नाम आवेदन सोंपा जहां सरपंच संघ के अध्यक्ष ने बताया की नारायणपुर जिले ग्राम रोजगार सहायक विगत 13-14 वर्षो से मनरेगा के साथ-साथ शासन के अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में अल्प मानदेय में सेवा देते आ रहें हैं। जब छत्तीसगढ़ शासन में आपके नेतृत्च में आपकी सरकार बनी तब से उनको भी विश्वास हुआ हैं. कि दो वर्ष पूर्ण कर चुके तीन मांगो लेकर आंदोलनरत हैं। इन सभी मांगो को लेकर आज नारायणपुर सरपंच संघ के द्बारा नारायणपुर विधायक जी को अवगत कराते हुए माननीय छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के नाम आवेदक दिया गया । जहां उपस्ति सरपंच संघ अध्यक्ष बिशेल नाग, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद वड्डे, ब्लाक अध्यक्ष ओरछा सूकालू सलाम, उपाध्यक्ष श्रीमती तीजाय कुमेटि,कुमारी मुन्नी वड्डे,मंगडू नुरेटि, हरी मांझी, सह सचिव लच्छू कोर्राम, श्रीमती सूदाय उसेंडी, कोषाध्यक्ष, उजियार सिंह कचलाम, सह कोषाध्यक्ष प्रमेस उइके, कुमारी राजबती कुमेटि, सलाहकार, रतन सलाम,लक्षमण दूग्गा, संरक्षक, अधारी सलाम, प्रदेश प्रभारी, रैनू कुमेटि, मीडिया प्रभारी, सूदनू दूग्गा मुख्य रूप से थे।
feature-top