दंतेवाड़ा : 24 घंटों में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, खेत के मेड में मिला था रिटायर्ड पोस्टमैंन का शव

feature-top
दंतेवाड़ा | रिटायर्ड पोस्टमैंन का शव खेत के मेड में मिला| मृतक पर किसी ने जोरदार वार किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी| पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के उप्पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई| मामला पखनाचूर बाबुपारा का है| पुलिस को मिली कामयाबी – केवल 24 घंटों में कुआकोंडा पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| हत्या के बारें में बताया गया कि आरोपी नंदलाल करटाम अपने खेत के मेड में काम कर रहा था, तभी मृतक श्याम सुन्दर ठाकुर वहां से गुजर रहा था| दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ| इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी नंदलाल ने रापा से मृतक श्याम सुन्दर पर प्राणघातक वार कर दिया| श्याम सुन्दर की घटनास्थल पर मौत हो गई| आरोपी डर गया और तत्काल अपने ससुराल कटेकल्याण कुचेपाल भाग गया| पुलिस को सुचना मिली गाँव का एक व्यक्ति गायब है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ससुराल में दबिस देकर उसे गिरफ्तार कर लिया| आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया| घटना में प्रयुक्त रापा बरामद कर लिया गया है| वही, आरोपी को कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा|
feature-top