- Home
- टॉप न्यूज़
- जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर
जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर
बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले में सिकंदरबाद के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया है। यहां जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग की हालत नाजुक बनी हुई है। इन सभी ने गांव में ही बिक रही शराब खरीदी थी।
पांच की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है जबकि उन चार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अभी शराब बेचने वाला कोई भी पकड़ में नहीं आया है। इस मामले में बेहद ही गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इंस्पेक्टर सहित तीन को निलंबित कर आरोपियों पर एनएसए लगाने के आदेश दिए हैं।
जिले के गांव जीतगड़ी निवासी 35 साल के सतीश, 40 साल के कलुआ, रंजीत तथा 60 साल के सुखपाल सहित नौ लोगों ने गांव में ही एक ग्रामीण से शराब खरीदी थी। रात को शराब पीने के बाद यह सभी अपने अपने घर जाकर सो गए। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद इन सबकी हालत बिगड़ने लगी।
इनमें से सतीश, कलुआ, रंजीत तथा सुखवाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि बाकी चार को दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहरीली शराब सेवन से हुई मौत के बाद यहां से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया।पुलिस और प्रशासनिक टीम गांव पहुंच गई और परिवार से पूरी घटना की जानकारी लेने में जुट गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
