UK से भारत आई पहली एयर इंडिया फ्लाइट, पाबंदी हटी

feature-top

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खतरा बना हुआ है। इस खतरे को देखते हुए वहां की सरकार ने लॉकडाउन बढ़ा दिया है, लेकिन इस खतरे के बीच भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने- जाने वाली फ्लाइट्स पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है। आज यानी शुक्रवार को एयर इंडिया की पहली फ्लाइट ने ब्रिटेन से दिल्ली लैंड किया। भारत में इस फ्लाइट को लेकर चितांए बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में 256 यात्री यूके से भारत लौट रहे है। बता दें कि आज यूके से भारत आने वाली फ्लाइट्स से पाबंदी हटाई गई है। जबकि 6 जनवरी को भारत से यूके जाने वाली फ्लाइट्स पर से पाबंदी हटा दी गई थी।


feature-top