जिला कांग्रेस कमेटी ने 100 क्विंटल धान और 51 हजार रुपए किए जमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंपा

feature-top
: रायपुर में रविवार की दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे। यहां सभी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को 100 क्विंटल धान और 51 हजार रुपए सौंपे। इस मौके पर कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, शैलेश नितिन त्रिवेदी और जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से उधो राम वर्मा मौजूद रहे। सभी कांग्रेसी नेताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। देश में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। यह धान और रुपए रायपुर जिले के अलग-अलग ब्लॉक से पिछले कुछ दिनों में जमा किए गए हैं । छत्तीसगढ़ कांग्रेस एक अभियान चला रही है। जिसके तहत किसानों से 1 किलो धान और 1 रुपए लिया जा रहा है। इसे जमा करके एक बड़ी राशि और अनाज को दिल्ली भेजने की तैयारी है।
feature-top