पी एल पुनिया सहित 85 पदाधिकारी को लेकर मरकाम पहुंचेंगे वर्धा, प्रशिक्षण शिविर में लेंगे भाग

feature-top

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 85 पदाधिकारी आज महाराष्ट्र के वर्धा स्थित गांधी आश्रम सेवाग्राम के लिए रवाना होंगे। सुबह राजीव भवन से सभी पदाधिकारी की दो बसें रवाना होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कार्यकारिणी के 41 पदाधिकारी और 28 जिला अध्यक्ष समेत सभी प्रकोष्ठ और संगठनों के प्रमुख भी वर्धा में गांधीगिरी के पाठ पढ़ेंगे।

वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया भी नागपुर से बस में सवार होंगे। ये सभी पदाधिकारी 12 जनवरी से 14 जनवरी तक गांधी आश्रम सेवाग्राम वर्धा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इस शिविर में कांग्रेस पदाधिकारियों को गांधी के विचारों से अवगत कराया जाएगा और आज की वर्तमान परिस्थितियों से निपटने गांधी के विचार क्यों ज़रूरी? ऐसे अनेक बिंदुओं पर विषय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।

यह पहली बार है जब इतनी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी वर्धा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि गांधी के दर्शन और विचारों ने ही आज़ादी दिलाते हुए आज तक देश को एक सूत्र में बाँधा है। उन्होंने कहा कि आज भी हमें गांधी के बताए रास्ते पर चलना होगा।


feature-top