11 Jan 2021

Generic placeholder image

 बेंगलुरू: केंद्रीय मंत्री और गोवा के सांसद श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी कर्नाटक में सोमवार को गंभीर रूप से कार दुर्घटना के शिकार हो गए। इसमें उनकी पत्‍नी विजया नाइक और सहयोगी की मौत हो गई। उनकी कार उत्तरा कन्नड़ के अंकोला तालुक में एक गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। जब ये घटना घटी, उस समय वे येलापुर से गोकरन के रूट पर थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी विजया नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्रीपद नाइक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीपाद नाइक को गोवा के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

11 Jan 2021 05:02PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव 12 एवं 13 जनवरी को दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। यह बैठक ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में सवेरे 10.30 बजे से होगी। मंत्री सिंहदेव 12 जनवरी को प्रथम पाली में 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-रूर्बन मिशन एवं पंचायत संचालनालय से संबंधित कार्यों की और द्वितीय पाली में अपरान्ह 3 बजे से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के काम-काज की समीक्षा करेंगे। वे 13 जनवरी को प्रथम पाली में सवेरे 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों की और द्वितीय पाली में अपरान्ह 3 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा विकास आयुक्त कार्यालय से संबंधित काम-काज की समीक्षा करेंगे। बैठक में राज्य के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और राज्य मुख्यालय के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

11 Jan 2021 04:28PM,
by: Thaneshwar sahu