11 Jan 2021

Generic placeholder image

सिडनी टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर हुई रंगभेदी टिप्पणी पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। BCCI, कैप्टन विराट कोहली के बाद अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इस हरकत पर आपत्ति जताई है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके कहा कि खेल एकजुटता के लिए है, बांटने के लिए नहीं। क्रिकेट भेदभाव नहीं करता। बैट और बॉल उन्हें पकड़ने वाले की प्रतिभा को पहचानते हैं, नस्ल, रंग, धर्म या राष्ट्रीयता नहीं, जो इसे नहीं समझते हैं, उनके लिए खेल के मैदान में कोई जगह नहीं है। सचिन के इस ट्वीट पर क्रिकेट फैन्स ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ हुए बर्ताव पर अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।

11 Jan 2021 05:50AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत सांप्रदायिकता को हवा देकर पाकिस्तान में अराजकता पैदा करने के मकसद से आईएसआईएस को मदद पहुँचा रहा है। पाकिस्तान की सरकारी रेडियो सेवा के मुताबिक इमरान खान ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने भारत के सांप्रदायिकता फैलाने के मंसूबे को सफलतापूर्वक नाकाम किया है। इमरान खान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चरमपंथी हज़ारा कार्यकर्ताओं को कम आबादी वाले क्षेत्र में निशाना बना रहे हैं। उन्होंने  कहा कि पिछली सरकारों ने बलूचिस्तान में जितना ध्यान देना चाहिए उतना नहीं दिया और हमेशा बलूच सरदारों के साथ गठजोड़ बनाने पर जोर देते रहे। यह ज़मीनी स्तर पर विकास के मद में निर्धारित फंड को पहुँचने में सबसे बड़ी बाधक बनी रही. प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार ने बलूचिस्तान की आम अवाम की जीवन के स्तर को उठान के लिए बलूचिस्तान की सामाजिक- आर्थिक विकास पर फोकस किया है। भारत इस्लामिक स्टेट को बढ़ावा दे रहा है - इमरान खान

11 Jan 2021 05:50AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर: प्रदेश में अवैध उत्खनन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के राजस्व विभाग द्वारा अंतागढ़ क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर छापामार कार्यवाही किया गया। जिसमें रेत से भरे 9 ट्रैक्टर वाहन को मौके कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर जप्ती किया गया। अंतागढ़ क्षेत्र में जोगी नदी पर 5 हेक्टयर पर खदान स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा अंतागढ़ में अन्य क्षेत्रों से भी लगातार अवैध उत्खनन की जानकारी मिलने पर राजस्व प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही किया गया। स्वीकृत खदान में भी टीम ने मौके पर पिट पास प्रस्तुत नहीं किये जाने पर 4 ट्रैक्टर वाहनों को जप्ती किया गया है। खदान संचालक के द्वारा शासन के निर्देशों का पालन नहीं कर बिना रायल्टी जमा किये अवैध तरीके से रेत परिवहन कराया जा रहा था । अवैध रेत उत्खनन के ट्रैक्टरो पर हुई कार्रवाई

11 Jan 2021 05:49AM,
by: Thaneshwar sahu