11 Jan 2021
बेंगलुरू: केंद्रीय मंत्री और गोवा के सांसद श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी कर्नाटक में सोमवार को गंभीर रूप से कार दुर्घटना के शिकार हो गए। इसमें उनकी पत्नी विजया नाइक और सहयोगी की मौत हो गई। उनकी कार उत्तरा कन्नड़ के अंकोला तालुक में एक गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। जब ये घटना घटी, उस समय वे येलापुर से गोकरन के रूट पर थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी विजया नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्रीपद नाइक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीपाद नाइक को गोवा के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
11 Jan 2021 05:02PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 11 जनवरी 2021 तक 66 लाख 75 हजार मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 16 लाख 47 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 21 लाख 87 हजार 736 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 18 लाख 74 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
11 Jan 2021 05:02PM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीजेपी के एक पूर्व विधायक पर एक लड़की के परिवार ने पिटाई करने के बाद उस पर शोषण का आरोप लगाया। लड़की एक कॉलेज की छात्रा है जहां आरोपी चेयरमैन है। पूर्व विधायक के मुताबिक, करीब एक हफ्ते पहले उसने केवल लड़की को डांटा था। उन्होंने दावा किया है कि पूरी घटना राजनीति से प्रेरित थी।
11 Jan 2021 05:02PM,by: Babuaa Desk
अम्बिकापुर :संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 11 जनवरी की स्थिति में 36 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 17, सूरजपुर जिले के 9, बलरामपुर जिले के 6, कोरिया जिले के 1 एवं जशपुर जिले के 3 मरीज शामिल हैं।
11 Jan 2021 04:28PM,by: Thaneshwar sahu
एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता को जवाब देते हुए, जिन्होंने इरफान खान के बेटे बाबिल खान से अभिनय के क्षेत्र में प्रवेश करने की अपनी योजना के बारे में पूछा, बाबिल ने लिखा, "मैं पहले से ही अभिनय के क्षेत्र में हूं। मैं कब एक फिल्म में दिखाई दूंगा तो यह सवाल है। " बाबील, जो कथित तौर पर यूके में फिल्म-मेकिंग का अध्ययन कर रहे है, ने कहा, "एक बार जब मैं मई के आसपास स्नातक की डिग्री प्राप्त कर लूँगा, तो मैं ऑफ़र पर ध्यान देना शुरू कर दूंगा।"
11 Jan 2021 04:28PM,by: Babuaa Desk
रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव 12 एवं 13 जनवरी को दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। यह बैठक ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में सवेरे 10.30 बजे से होगी। मंत्री सिंहदेव 12 जनवरी को प्रथम पाली में 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-रूर्बन मिशन एवं पंचायत संचालनालय से संबंधित कार्यों की और द्वितीय पाली में अपरान्ह 3 बजे से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के काम-काज की समीक्षा करेंगे। वे 13 जनवरी को प्रथम पाली में सवेरे 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों की और द्वितीय पाली में अपरान्ह 3 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा विकास आयुक्त कार्यालय से संबंधित काम-काज की समीक्षा करेंगे। बैठक में राज्य के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और राज्य मुख्यालय के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
11 Jan 2021 04:28PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







