किसानों को बोनस की चौथी किस्त 21 मार्च से पहले

मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा के सांसद ठेलहा घूम रहे, उनके पास फंड नहीं

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दुर्ग के दौरे पर हैं।इस दौरान उन्होंने जहां जिले को करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी, वहीं केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा BJP के सांसद ठेलहा घूम रहे, उनके पास फंड नहीं है। केंद्र सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है, लेकिन राज्य सरकार के साथ ऐसा नहीं है।

रिसाली के निगम परिसर में हो रहे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा केंद्र सरकार ने अभी तक राज्य के 6 हजार करोड़ रुपए नहीं दिए हैं। बल्कि कर्ज लेने के लिए बोल रही है। केंद्र सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। CM ने कहा, हम किसानों को बोनस दे रहे हैं, तो उसमें दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा, मैं भाजपाइयों से पूछता हूं कि बोनस देने से केंद्र सरकार क्यों मना कर रही है।भाजपा सरकार से ज्यादा धान इस साल खरीदा CM बघेल ने छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। कहा इस साल पहले से ज्यादा धान खरीदा है। कल से भाजपाई धरना दे रहे हैं। धरना देना ही है तो दिल्ली में दें। दिल्ली में किसान देश के लिए लड़ रहे हैं। बारदाने की दिक्कत को लेकर कहा कि इसकी कमी शुरू से थी। व्यवस्था कर रहे हैं। प्रदेश में साढ़े तीन लाख बारदाना की जरूरत थी। केंद्र से 1.45 लाख मांगे थे, लेकिन 1.05 लाख आया है।


feature-top