कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, आज लेंगे सात नए मंत्री शपथ

feature-top

कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस नए मंत्रिमंडल में 7 नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा। आज सात नए मंत्री कैबिनेट विस्तार के तहत शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले इन सात नए सदस्यों के नाम पर मुहर लग चुकी है। हालांकि, अभी एक सदस्य के नाम पर आखिरी मुहर लगना बाकी है। विधायक मुनिरथना के नाम पर चर्चा हो रही है। उनके नाम का सुझाव सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिया था, लेकिन उनके नाम पर हाई कमान ने अब तक मंजूरी नहीं दी है।

कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में 7 सदस्यों की जगह खाली है। जो लोग मंत्री बनेंगे उनमें मुर्गेश निरानी उमेश कट्टी, अंगारा, योगेश्वर, अरविंद लिंबावली, एमटीबी नागराज, शंकर आर का नाम शामिल है। आबकारी मंत्री एच नागेश को मंत्रिमंडल से ड्रॉप किया जा सकता है। यह सभी आज शाम 4 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे।


feature-top