13 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा विश्व के प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी इंटेल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम एआई फॉर यूथ में देश के केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों को नवीनतम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से रू-ब-रू कराने तथा उनके द्वारा समाज के समस्याओं का एआई के उपयोग से समधा न धुंडने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। जून महीने में लॉकडाउन के समय जब स्कूल बंद थे तब राज्य के हजारों बच्चो ने इस कार्यक्रम के लिए अपना पंजीयन कराया तथा ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण इंटेल के विशेषज्ञ इंजीनियर ने दिया,जिसके बाद चयनित छात्रों से प्रॉब्लम सॉल्विंग आइडियास आमंत्रित किए गए।

13 Jan 2021 02:32PM,
by: Thaneshwar sahu