13 Jan 2021
तुम इतने पैसे कमाकर क्या करोगे जवाब - जामताड़ा का सबसे अमीर आदमी बनेंगे...आपको याद तो आ ही गया होगा ये डॉयलॉग नेटफ्लिक्स की बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज जामताड़ा का ही है...जी इसकी टैग लाइन है सबका नंबर आएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि किस बात का नंबर आएगा? वो नंबर आएगा ठगी का जब कोई आपसे एटीएम बंद होने तो कोई लॉटरी के नाम पर साइबर फ्रॉड करके आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेगा।
13 Jan 2021 02:31PM,by: Imran Khan
किसान समूह फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना शहर में एक कार्यक्रम स्थल के बाहर एकत्र हुए, जहाँ 11 जनवरी को जान्हवी कपूर की फिल्म की शूटिंग हो रही थी। उन्होंने शूटिंग को बाधित कर दिया और कृषि कानूनों पर उनकी राय जानने की मांग की। बाद में वे फिल्म क्रू द्वारा आश्वस्त होने पर वापस चले गए.
13 Jan 2021 02:01PM,by: Ashna Ali
छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। इंदिरा देहरी को संयुक्त कलेक्टर राजनांदगॉंव, सीपी बघेल अपर परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वहीं जगन्नाथ वर्मा को डिप्टी कलेक्टर रायपुर पदस्थ किया गया है।
13 Jan 2021 12:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाए किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं को नही बुलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा।
13 Jan 2021 12:31PM,by: Thaneshwar sahu
कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस नए मंत्रिमंडल में 7 नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा। आज सात नए मंत्री कैबिनेट विस्तार के तहत शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले इन सात नए सदस्यों के नाम पर मुहर लग चुकी है। हालांकि, अभी एक सदस्य के नाम पर आखिरी मुहर लगना बाकी है। विधायक मुनिरथना के नाम पर चर्चा हो रही है। उनके नाम का सुझाव सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिया था, लेकिन उनके नाम पर हाई कमान ने अब तक मंजूरी नहीं दी है। कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, आज लेंगे सात नए मंत्री शपथ
13 Jan 2021 10:35AM,by: Thaneshwar sahu
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना जिले की घटना को लेकर बुधवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की, जहां सोमवार को जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। बैठक में शामिल होने वाले राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुरैना कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी) और एसडीओपी को मामले के संबंध में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
13 Jan 2021 10:34AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








