तुम इतने पैसे कमाकर क्या करोगे जवाब - जामताड़ा का सबसे अमीर आदमी बनेंगे...आपको याद तो आ ही गया होगा ये डॉयलॉग नेटफ्लिक्स की बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज जामताड़ा का ही है...जी इसकी टैग लाइन है सबका नंबर आएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि किस बात का नंबर आएगा? वो नंबर आएगा ठगी का जब कोई आपसे एटीएम बंद होने तो कोई लॉटरी के नाम पर साइबर फ्रॉड करके आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेगा।

feature-top

यही वजह है कि जामताड़ा पूरे देश में साइबर अपराधों के लिए बदनाम हो चुका है। देश में ज्यादातर साइबर फ्रॉड के मामले झारखंड के इसी जिले से जुड़े हुए होते हैं। जामताड़ा में एक नाबालिग भी अच्छे- खासे पढ़े लिखे लोगों को अपने ठगी का शिकार बना लेते हैं और उन्हें कानों कान खबर तक नहीं होती है। आमलोगों से लेकर कई राजनेताओं तक को ये शातिर अपना शिकार बना चुके हैं।

अब जामताड़ा के लोगों की इसी कारगुजारियों ने उन्हें अमेरिका तक में पहचान दिला दी है। जामताड़ा के इसी गैरकानूनी धंधे और इससे जुड़े लोगों पर एक अमेरिकी एजेंसी अब रिसर्च करेगी।अमेरिकी एजेंसी इस बात पर रिसर्च करेगी कि इस इलाके के बेहद कम पढ़ लिखे युवक भी कैसे लोगों को ठगी का शिकार बना लेते हैं। ये भी पता किया जाएगा कि इन्हें तकनीक और कंप्यूटर की इतनी गहन जानकारी कैसे मिलती है जिससे ये किसी का भी अकाउंट हैक कर लेते हैं।

feature-top