शुभ संक्रांति:पूरे दिन चतुर्ग्रही योग इसलिए पुण्य भी चौगुना

feature-top
, धर्म- अध्यात्म और पर्व - उत्सव के अलग- अलग रंगों को एकाकार किए रायपुर शहर में मकर संक्रांति मनाने का भी अनोखा अंदाज है। देश में जितनी तरह से संक्रांति मनाई जाती है। सारी परंपराएं रायपुर में देखने काे मिलती हैं। गुरुवार सुबह नदी घाटों पर पुण्य स्नान करने लोगाें की भीड़ जुटेगी तो दोपहर बाद सतरंगी पतंगों की उड़ान से आसमान भी रंगीन हो जाएगा।ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य सुबह 8.13 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान गुरु, शनि और चंद्र भी मकर में ही मौजूद रहेंगे। इससे एक ओर जहां चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है तो दूसरी ओर गजकेसरी और नीच भंग राजयोग बन रहा है। ऐसे संयोग में स्नान - दान करने से 4 गुना अधिक पुण्यफल की प्राप्ति होती है। पुण्यकाल सुबह 8.13 से 12.30 बजे तक रहेगा, वहीं महापुण्यकाल 8.13 से 8.45 बजे तक ही रहेगा।
feature-top