- Home
- टॉप न्यूज़
- बीजापुर
- बीजापुर में महिला नक्सली सहित दो गिरफ्तार - जवानों ने घेराबंदी कर जंगल से पकड़ा
बीजापुर में महिला नक्सली सहित दो गिरफ्तार - जवानों ने घेराबंदी कर जंगल से पकड़ा
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत महिला नक्सली सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सली चिलकापल्ली और रायगुड़ा के बीच जंगलों में छिपकर भाग रहे थे। संदेह होने पर जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत 14 जनवरी को थाना आवापल्ली से जिला बल और CRPF 229 सी कंपनी के जवान संयुक्त रूप से चिलकापल्ली, चाटलापल्ली, रायगुड़ा की ओर निकले थे। अगले दिन लौटने के दौरान चिलकापल्ली और रायगुड़ा के बीच जंगलों में कुछ लोग छिपकर भागने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
बम, तीर, लोहे के स्पाइक सहित अन्य सामान बरामद
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चिलकापल्ली निवासी मड़कम हिंगा और कुंजाम सोमड़ी बताया। आरोपियों के पास से प्लास्टिक बैग और थैले की चेकिंग में इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर्स, वायर, बैटरी,पेंसिल सेल, साइकिल का छर्रा, तीर, लोहे का स्पाईक, लकड़ी का स्पाईक, कैमरा, रेडियो बरामद हुआ, वहीं महिला कुंजाम सोमड़ी से टाइगर, टार्च, इंजेक्शन,केबल वायर सहित अन्य सामान मिला है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
