सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत

मामला दर्ज नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गुढ़ियारी थाने में किया हंगामा

feature-top

रविवार को रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में भाजपा नेता सुनील दुबे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह राम मंदिर निर्माण की प्रभात फेरी निकाल कर अपने घर लौट रहे थे। भारत माता चौक से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन में उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। घायल अवस्था मे उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम में उनकी मौत हो गई।

घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। इस बात से भाजपा के स्थानीय नेता नाराज हो गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रविवार देर रात थाने पहुंच गए। नेताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर बहस की।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी देर रात गुढ़ियारी थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी ने नेताओं को शांत कराया और दोषी पर उचित कार्रवाई करने की बात की। आश्वासन मिलने के बाद भाजपा नेता थाने से लौट गए।


feature-top