टीकाकरण के तीसरे दिन 1,48,266 लोगों को लगा टीका; 580 लोगों में दिखा प्रतिकूल प्रभाव, 7 अस्पताल में भर्ती

feature-top
देश में 16 जनवरी को कोविड-19 का टीकाकरण शुरू होने के बाद से अब तक 3,81,305 लोगों को टीके दिए गए हैं। सरकार के मुताबिक 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से बचाव के लिए 1,48,266 लोगों का टीकाकरण हुआ। इससे पहले सिर्फ छह राज्यों ने कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान चलाया और 553 सत्रों में कुल 17,072 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड- 19 का टीकाकरण शुरू होने के बाद से अब तक कुल मिलाकर प्रतिकूल असर के कुल 580 मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आंध्र प्रदेश में आज 9,758,अरुणाचल प्रदेश में 1,054,असम में 1,872 बिहार में 8,656, छत्तीसगढ़ में 4,459, दिल्ली में 3,111, हरियाणा में 3446 हिमाचल प्रदेश में 2,914 जम्मू-कश्मीर में 1,139 झारखंड में 2687 कनार्टक में 36,888 स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने कहा कि अब तक कुल 3,81,305 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है ये आंकड़े शाम के 5 बजे तक के हैं।उन्होंने बताया कि कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 580 लोगों में प्रतिकूल प्रभाव रिपोर्ट हुआ है जिसमें से 7 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
feature-top