नगर निगम रायपुर वार्डो में शिविर से आवेदनों का निराकरण करेगा

feature-top

   रायपुर : नगर पालिक निगम, रायपुर परिषद द्वारा 27 जनवरी से 2 मार्च तक ’शहरी सरकार आपके द्वार’ समग्र लोक अभियान कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया।

    अभियान के तहत निगम के सभी वार्डों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य एवं सफाई व्यवस्था, जल प्रदाय, निजी नल कनेक्शन, जल सुविधा हेतु पावर पंप एवं नये पाईप लाईन विस्तार, विद्युत व्यवस्था, संचारण कार्य, नगर निवेश से संबंधित कार्य, लोक कर्म विभाग से संबंधित कार्य, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग (राशन कार्ड). एन.यू.एल.एम, (व्यवसाय हेतु ऋण), श्रम विभाग (लेबर पंजीयन) एवं नामांतरण प्रकरण से संबंधित आमजनों की समस्याएं एवं आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। शिविर में नागरिकों से स्वच्छता सर्वेंक्षण एप फीडबैक भी लिया जायेगा। इन शिविरों में नगर निगम के महापौर, सभापति, मेयर इन कौंसिल के सदस्य, पार्षद एवं एल्डरमेन, निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेगें।   

    रायपुर जिले के कलेक्टर डाॅ.एस. भारतीदासन ने ‘शहरी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के मध्य समन्वय हेतु श्री बी.सी.साहू, अपर कलेक्टर, रायपुर (मो. 9425204172) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने संबंधित विभिन्न विभाग के अधिकारी - कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगायी है।

    कलेक्टर ने शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ देने के साथ मौके के प्राप्त आवेदनों और संज्ञान में आई समस्याओं का निराकरण करने के निर्देंश दिए है। उन्होंने शिविर तिथि से कम से कम 3 दिन पूर्व ही ’’शहरी सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए अधिकारी कर्मचारियों को संबंधित वार्ड में भ्रमण, जनसम्पर्क करते हुये जन-समस्याओं की जानकारी एवं आवेदन प्राप्त करने तथा शिविर तिथि एवं स्थल में तैयारी सहित उपस्थित रहने के निर्देंश भी दिये है।

    इसके तहत 27 जनवरी को वार्ड क्रं. 03 संत कबीरदास वार्ड के शासकीय स्कूल प्रांगण बाजार के पास गोगांव में सुबह 11 से 02 बजे तक तथा वार्ड क्रं. 02 जवाहर लाल नेहरू वार्ड के हाउसिंग बोर्ड समुदायिक भवन कबीर नगर में दोपहर 2.30 से 05.30 बजे शिविर लगाया जायेगा।

     28 जनवरी को वार्ड क्रमांक 18 बाल गंगाधर तिलक वार्ड के सियान सदन जनता कॉलोनी के पास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 19 डॉक्टर ए.पी. जे अब्दुल कलाम वार्ड में अपरान्ह 2.30 बजे तक से दोपहर 5.30 बजे तक सामुदायिक भवन अशोक नगर में शिविर लगाया जायेगा।

    29 जनवरी को वार्ड क्रमांक 15 नेताजी कन्हैया बंजारी वार्ड के आशो भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 26 दानवीर भामाशाह वार्ड के शशिबाला कन्या उच्च माध्यमिक शाला शुक्रवारी बाजार में दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    30 जनवरी को वार्ड क्रमांक 20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड के टीचर्स कॉलोनी उद्यान कोटा में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 17 ठक्कर बापा वार्ड के आशो भवन में दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    31 जनवरी को वार्ड क्रमांक 06 वीरांगना अवंती बाई वार्ड के त्रिमूर्ति नगर समुदायिक भवन में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 16 वीर शिवाजी वार्ड के रैन बसेरा सामुदायिक भवन संतोषी नगर खमतराई में दोपहर 2.30 से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    01 फरवरी को वार्ड क्रमांक 1 वीर सावरकर वार्ड के हाउसिंग बोर्ड समुदायिक भवन के में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 05 बंजारी माता वार्ड के कांशीराम शा.उ.मा.शाला भनपुरी के में दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    2 फरवरी को वार्ड क्रमांक 21 शहीद भगत सिंह वार्ड के सामुदायिक भवन छुईयां तालाब में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 04 यतियतन लाल वार्ड के कांशीराम शा.उच्च माध्यमिक शाला भनपुरी में दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    3 फरवरी को वार्ड क्रमांक 27 इंदिरा गांधी वार्ड के लायंस क्लब निवेदिता स्कूल के पास स्टेशन रोड में सुबह 11 बजे दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 37 तात्यापारा वार्ड के बम्लेश्वरी माता मंदिर में दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    4 फरवरी को वार्ड क्रमांक 36 हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड के मौदहापारा सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 25 संतराम दास वार्ड के कालीमाता मंदिर के पास दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    5 फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 तिलक भाई पटेल वार्ड के पाटीदार भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 24 सरदार वल्लभ भाई वार्ड के रामनगर गुलमोहर पार्क गेट के सामने में दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लागाया जायेगा।

    6 फरवरी को वार्ड क्रमांक 28 शहीद हेमू कल्याणी वार्ड के सेक्टर 01 शिव मंदिर के पास सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 38 शहीद चूड़ामणि वार्ड के रामकुण्ड रावणपट्टी दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    7 फरवरी को वार्ड क्रमांक 14 रमण मंदिर वार्ड के साईं सुतार धर्मशाला सुबह 11 बजे दोपहर 2.00 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 39 स्वामी आत्मानंद वार्ड के दशहरा मैदान छत्तीसगढ़ नगर दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

        8 फरवरी को वार्ड क्रमांक 23 शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड में कोटा मस्जिद के पास सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 70 संत रविदास वार्ड के सामुदायिक भवन बाजार के पास टाटीबंध में दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    9 फरवरी को वार्ड क्रमांक 22 पंडित ईश्वरी चरण शुक्ला के मथुरा नगर सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 69 माधव राव सप्रे के श्री राम चबूतरा रायपुरा दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

       10 फरवरी को वार्ड क्रमांक 12 के महात्मा गांधी वार्ड मधु पिल्ले स्कूल पंडरी में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 7 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड के पानी टंकी दलदल सिवनी के पास में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    11 फरवरी को वार्ड क्रमांक 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के प्रगति नगर राशन दुकान के पास के प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 9 डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड के दुर्गा नगर मंदिर दुबे कॉलोनी में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    12 फरवरी को वार्ड क्रमांक 29 गुरु गोविंद सिंह वार्ड के झंडा चैक पंडरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 8 पं मोतीलाल नेहरू वार्ड के अटल चैक पार्षद कार्यालय के पास दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    13 फरवरी को वार्ड क्रमांक 11 काली माता वार्ड के तरुण नगर बस्ती गांधी चैक के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 31 नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड के सेल्स टैक्स कॉलोनी गार्डन के पास दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    14 फरवरी को वार्ड क्रमांक 30 शंकर नगर वार्ड के दुर्गा मंदिर न्यू शांति नगर के पास सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 33 शहीद वीर नारायण वार्ड के शास. कन्या तेलीबांधा पानी टंकी के पास दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    15 फरवरी को वार्ड क्रमांक 34 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के भावे नगर सामुदायिक भवन के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 35 पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड के दुर्गा मैदान के पास दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    16 फरवरी को वार्ड क्रमांक 48 मदर टेरेसा वार्ड के तेलीबांधा के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 47 सिविल लाइन वार्ड के रावण पुतला के पास बुढ़ी चैक के पास दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    17 फरवरी को वार्ड क्रमांक 44 ब्राह्मण पारा वार्ड के पंचपथ पारा चैक के पास प्रात 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 41 पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के डी.डी नगर सेक्टर 02 सामुदायिक भवन के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    18 फरवरी को वार्ड क्रमांक 45 स्वामी विवेकानंद वार्ड के इंदौर स्टेडियम के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 40 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड के डंगनिया स्कूल परिसर के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    19 फरवरी को वार्ड क्रमांक 46 मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड के सुभाष स्टेडियम परिसर के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 43 महंत लक्ष्मी दास वार्ड के गोवर्धन चैक समुदायिक भवन के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    20 फरवरी को वार्ड क्रमांक 64 डॉ विपिन बिहारी सूर वार्ड के सामुदायिक भवन वीरभद्र नगर के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 68 डॉ खूबचंद बघेल वार्ड के चांगोराभाठा सामुदायिक भवन के पास दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    21 फरवरी को वार्ड क्रमांक 42 पं सुंदरलाल शर्मा वार्ड के अश्वनी नगर सामुदायिक भवन के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 65 महामाया मंदिर वार्ड के डे केयर सेंटर राधास्वामी नगर के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    22 फरवरी को वार्ड क्रमांक 67 भक्त माता कर्मा वोट के चांगोराभाठा वार्ड कार्यालय के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 61 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन मठपुरैना के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 66 वामनराव लाखे वार्ड के अनिरुद्ध सिंह स्कूल के पास दशहरा मैदान के प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 62 शा. राजीव पांडेय वार्ड के इंदिरा मैदान संजय नगर के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    24 फरवरी को वार्ड क्रमांक 60 चंद्रशेखर आजाद वार्ड के कदम चैक मठपुरैना के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 54 कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड के कमल विहार चैक के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    25 फरवरी को वार्ड क्रमांक 59 मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के संतोषी नगर मस्जिद के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 55 रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड के शा.पू.मा. शाला लालपुर के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    26 फरवरी को वार्ड क्रमांक 58 शहीद पंकज विक्रम दीक्षित वार्ड के दशहरा मैदान छत्तीसगढ़ नगर के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 56 ले. अरविंद दीक्षित वार्ड के श्रद्धा टावर के पास न्यू राजेंद्र नगर के पास दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    27 फरवरी को वार्ड क्रमांक 57 पंडित भगवती चरण शुक्ला वार्ड के सामुदायिक भवन बैरनबाजार के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 49 गुरुघासीदास वार्ड के मंत्रालय गार्डन कांशीराम नगर के पास दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    28 फरवरी को वार्ड क्रमांक 32 महर्षि वाल्मीकि वार्ड के पार्षद कार्यालय अवंति पानी टंकी के पास प्रात 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 50 रानी दुर्गावती वार्ड के साईं मंदिर महावीर चैक के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    01 मार्च को वार्ड क्रमांक 51 पंडित विद्याचरण शुक्ला वार्ड के शासकीय स्कूल लाभाण्डी चैक (कन्या शाला) के पास दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 52 डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड के जोन कार्यालय अमलीडीह के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

    02 मार्च को वार्ड क्रमांक 63 शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड के हरदेव लाला मंदिर के पास टिकरापारा प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक और वार्ड क्रमांक 53 बाबू जगजीवन राम वार्ड के देवपुरी गांधी चैक के पास दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।


feature-top