नहीं रहे मशहूर गायक नरेंद्र चंचल, 80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

feature-top

सालों से भक्ति-भजन गाकर ईश्वर की उपासना करने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का आज निधन हो गया। वो 80 साल के थे। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कई दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो में चल रहा था। 

उन्होंने आज यानी शुक्रवार दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें कई बड़े मशहूर भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में काफी हिट गाने देने के लिए जाना जाता है। माता रानी के भजनों को खासकर उनके ही नाम से जाना जाता रहा है। उनके इस तरह से अचानक चले जाने से उनके प्रशंसक सदमे में हैं और उनको ट्विटर पर इस तरह से याद कर रहे हैं। 


feature-top