मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 फरवरी को अपरान्ह 3.30 बजे बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम नगधा में आयोजित हमर चिरई-हमर चिन्हारी पक्षी महोत्सव-2021 के समापन समारोह में शामिल होंगे। पक्षी महोत्सव प्रदेश में अपनी तरह का पहला आयोजन है। गिधवा-परसदा के दो बड़े जलाशयों में पिछले 25 साल से देशी एवं विदेशी के लगभग 150 प्रजातियों के पक्षियों का प्रवास होता है। यूरोप-अफ्रीका महाद्वीप से भी हजारों मील समुद्र पार कर पक्षी आते हैं। यहां सामान्य रूप से अक्टूबर से फरवरी तक उनका इस जलाशय के पास निवास रहता है।

feature-top

    श्री बघेल इस अवसर पर बेमेतरा जिले के विकास के लिए लगभग 158 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री 124 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत के 16 कार्यों का लोकार्पण और 33 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत के 37 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में नहरों के जीर्णोद्धार, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्र और शाला भवनों, सौर सुजला योजना के अंतर्गत सोलर पंपों की स्थापना के कार्य भी शामिल हैं। 

feature-top