02 Feb 2021
रायपुर : प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रय परीक्षा प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ अवसर के साथ ही उर्दू, अदीब, उर्दू माहिर परीक्षा का ऑनलाइन परिणाम घोषित किया। मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की वेबसाइट www.cgmadarsaboard.com पर देख सकते हैं।
02 Feb 2021 04:49PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 330 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई। वहीं 276 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में कुल 4173 मामले सक्रिय है। राजधानी रायपुर में आज 134 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज दर्ज 5 मौत में 1 मौत कोविड तथा 4 मौत को-मोर्बिडिटी श्रेणी की है।
02 Feb 2021 04:22PM,by: Thaneshwar sahu
कोरिया :भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवेलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित ट्राइब्स इंडिया आदि महोत्सव में कोरिया जिले ने कृषि उत्पादों के साथ अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की है। 1 से 15 फरवरी तक चल रहे आदि महोत्सव में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक विजय कुमार एवं इंजि. कमलेश कुमार सिंह के साथ कोरिया जिले के आदिवासी दो कृषक भी सम्मिलित हुए है। कोरिया जिले के विभिन्न कृषि उत्पाद बिक रहे दिल्ली हाट में
02 Feb 2021 03:56PM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा, "बच्चे स्कूलों और कॉलेजों में वापस जाना चाहते हैं लेकिन माता-पिता और शिक्षक चिंतित हैं। चूंकि टीके यहां हैं, हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही स्कूल खोल पाएंगे।" केजरीवाल ने कहा, "महामारी के कारण इस साल प्रक्रिया में देरी हुई है।"
02 Feb 2021 03:56PM,by: Ashna Ali
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नगधा-परसदा प्रवास के दौरान 158 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 124 करोड़ 81 लाख 39 हजार रूपए की लागत वाले 16 कार्यों का लोकार्पण तथा 33 करोड़ 61 लाख 77 हजार रूपए की लागत वाले 37 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप मे संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे उपस्थित थे।
02 Feb 2021 03:37PM,by: Thaneshwar sahu
बिलासपुर : बिलासपुर हाई कोर्ट ने अपने अधीन निचली अदालतों में सुनवाई सुचारू रूप से प्रारंभ करने के आदेश दिए है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब तक कोरोना को मद्देनजर केवल जरूरी केसेस की ही सुनवाई ही प्रदेश के विभिन्न कोर्ट में रही थी। मंगलवार को ये आदेश रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी ने जारी किया है। इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वर्तमान कोरोनाकाल की परिस्थिति और गाइडलाइन के मद्देनजर ही कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। बता दें कि अब कोर्ट की सुनवाई पुराने आदेश के मुताबिक सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ही चल रही थी। अब सामान्य समय यानी सुबह 10ः30 से 5ः30 बजे तक सुनवाई की जाएगी।
02 Feb 2021 03:36PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ‘गिधवा-परसदा पक्षी विहार’ को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के इस पक्षी विहार को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र में स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। पक्षी विज्ञानियों, प्रकृति प्रेमियों और यहां आने वाले सैलानियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां विश्व के विभिन्न प्रवासी पक्षियों का आवागमन होता हैं। विशेषकर साल के माह नवम्बर से मार्च (05 माह) में यहां ये पक्षी रहवास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के नगधा गांव में आयोजित ‘गिधवा-परसदा पक्षी विहार महोत्सव’ को सम्बोधित कर रहे थे। इसके पहले श्री बघेल ने गिधवा-परसदा जलाशय का भ्रमण किया और वहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और जलाशय के मनोरम और विहंगम दृश्यों को कैमरे में कैद किया। इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे, विधायक आशीष छाबड़ा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर शिवअनंत तायल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
02 Feb 2021 03:03PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







