02 Feb 2021

Generic placeholder image

  रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज को शासकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट में जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा तथा अन्य प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के कचांदुर में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त आशय की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के संचालन में दिक्कत होने के चलते प्रबंधन ने सरकार से प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन की बेहतरी को देखते हुए सरकार से इस कॉलेज का अधिग्रहण आग्रह किया था। स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अब होगा शासकीय

02 Feb 2021 11:44AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर :नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी आई है। नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास में प्रदेश सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ और धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सिंचाई कर भी माफ किया गया है। अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी नगरीय प्रशासन द्वारा एल्डरमेनों और पार्षदों की निधि जारी की गई है, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिसके माध्यम से सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

02 Feb 2021 11:44AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

ऑक्‍सफॉर्ड ने अपने हिंदी के शब्‍दों में एक और नया शब्‍द जोड़ दिया है। ये है 'आत्‍मनिर्भर'। इस शब्‍द का जिक्र पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को सार्वजनिक तौर पर उस वक्‍त किया था जब देश कोरोना महामारी की चपेट में था और वो इससे उबरने के लिए एक आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहे थे। उस वक्‍त उन्‍होंने देश को हर क्षेत्र में आत्‍मनिर्भर बनाने का जो जिक्र किया था वो भविष्‍य के लिए भारत को एक मजबूत आधार देने की कल्‍पना थी, जो अब साकार होती हुई दिखाई दे रही है। जब पीएम मोदी ने इसका पहली बार जिक्र किया था तब उन्‍होंने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया था, जो देश के जीडीपी का करीब दस फीसद था। उन्‍होंने आत्‍मनिर्भर भारत के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के उत्‍थान के लिए 16 घोषणाएं की थीं। इनमें किसानों की आय को दोगुना करने की भी घोषणाएं शामिल थीं।

02 Feb 2021 10:59AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की पहल पर राजधानी रायपुर के घड़ी चौक के पास, कलेक्टोरेट उद्यान परिसर में एक फरवरी से निःशुल्क योग कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। यहां योग आयोग की मास्टर ट्रेनर सुश्री पूनम शुक्ला द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग सिखाया जाएगा। रायपुर शहर के नागरिक उद्यान में निःशुल्क योग सीख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण कलेक्टोरेट गार्डन में चल रही योग कक्षा बंद कर दी गई थी। योग के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कलेक्टोरेट गार्डन में प्रतिदिन निःशुल्क योग प्रशिक्षण शुरू करने की घोषणा की थी।

02 Feb 2021 09:02AM,
by: Thaneshwar sahu