जनवरी में देश के निर्यात में हुई 5.37 फीसद की बढ़ोत्तरी, आयात भी 2 फीसद बढ़ा

feature-top

देश के निर्यात में जनवरी महीने में बढ़ोत्तरी हुई है। वाणिज्य मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, देश के निर्यात में जनवरी, 2021 में 5.37 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़त से जनवरी में निर्यात बढ़कर 27.24 अरब डॉलर हो गया। मंत्रालय ने बताया कि जनवरी में हुई निर्यात में वृद्धि में मुख्य रूप से फार्मास्युटिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र का योगदान रहा। 

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी, 2021 में आयात में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस दौरान देश का आयात 2 फीसद बढ़कर 42 अरब अमरीकी डालर हो गया। इस प्रकार समीक्षाधीन अवधि में देश का व्यापार घाटा 14.75 अरब अमरीकी डालर का रहा है।

आकंड़ों के अनुसार, जनवरी महीने में फार्मास्युटिकल्सका और इंजीनियरिंग क्षेत्र का निर्यात क्रमश: 16.4 फीसद (293 मिलियन डॉलर) और करीब 19 फीसद (1.16 बिलियन डॉलर) बढ़ा।

इससे पहले दिसंबर, 2020 में भी निर्यात में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। दिसंबर, 2020 में निर्यात मामूली बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर पहुंचा था। इस दौरान आयात 7.56 फीसद बढ़कर 42.59 अरब डॉलर रहा था। इस तरह दिसंबर, 2020 में व्यापार घाटा बढ़कर 15.44 अरब डॉलर पर रहा था। इस तरह जनवरी, 2021 में देश के व्यापार घाटे में दिसंबर, 2020 की तुलना में गिरावट आई है।


feature-top