वैक्सीनेशन को लेकर रायपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों मे उत्सह और विश्वास कम

feature-top

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 नियंत्रण फोर्स की फ्रंटलाइन पर काम कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। हालांकि इसकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। रायपुर के जवाहरलाल नेहरु मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन लिए ऐसे 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को बुलाया गया था,लेकिन केवल 9 लोगों ने ही वहां पहुंचकर टीका लगवाया।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश के तीन बूथों से फ्रंटलाइन वर्कर्स यानी पुलिस, राजस्व और नगरीय निकाय के कर्मचारियों-अधिकारियों के वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। पहले दिन 300 लोग बुलाए गए थे, लेकिन केवल 118 को टीका लगा। रायपुर में 9 और बिलासपुर केंद्र पर 14 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं रायगढ़ में 95 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवा लिया। अधिकारियों ने बताया, शनिवार से प्रदेश के सभी बूथों पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन देने का काम शुुरू हो जाएगा।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर ने बताया, फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन देने का काम भी शुरू हो गया है। इन फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिस, राजस्व और नगर निगमों के कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस, राजस्व और नगरीय निकायों के 2 लाख कर्मचारियों का पंजीकृत नाम स्वास्थ्य विभाग को मिल गया है। अभी उनके पंजीयन का काम जारी है। डॉ. ठाकुर ने बताया, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन देने का काम साथ-साथ चलेगा।


feature-top