बिलासपुर : सांकेतिक रूप से करेंगे बंद, बड़े नेता प्रदेश प्रभारी से मिलने गए

feature-top
जिले के नेहरू चौक पर कांग्रेसी और किसान संगठन बैनर लेकर सड़क सत्याग्रह के लिए पहुंच गए हैं। कार्यकर्ताओं ने पहले रैली निकाली और फिर नेहरू चौक पर पहुंच गए। वहां नारेबाजी कर रहे हैं। नेताओं का का कहना है कि हम बंद को सांकेतिक रूप से करेंगे।इसके चलते रायपुर, कोरबा,अंबिकापुर,मुंगेली से आने वाले रूट पर असर पड़ रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया इस समय रायपुर में हैं। ऐसे में बड़े नेता उनसे मिलने के लिए गए हैं। जिसके चलते आंदोलन का खास असर नहीं दिख रहा है। रतनपुर, बिल्हा, मस्तुरी और अन्य ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन के चलते शहर में भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि रूट डायवर्ट नहीं किया गया है। ऊपर से जो आदेश है, उसका पालन कर रहे हैं।
feature-top