- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- विमान सेवाएं अगस्त से सुधरने लगीं और अब लगभग सामान्य
विमान सेवाएं अगस्त से सुधरने लगीं और अब लगभग सामान्य
अनलॉक-1 से जून में घरेलू उड़ानें एक - एक कर विमान सेवाएं शुरू होने लगीं। मार्च में लॉकडाउन के पहले तक रायपुर के हवाई अड्डे से रोज 28 विमान उड़ान भरते थे। दस महीने में अब स्थिति सामान्य की ओर है। यहां से सबसे पहले दिल्ली की फ्लाइट चालू हुई। मुंबई में कोरोना का संक्रमण ज्यादा होने की वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच दिल्ली के बाद अहमदाबाद, हैदराबाद और काेलकाता के लिए उड़ानें शुरू हो चुकी थीं। मुंबई में कोरोना कंट्रोल में आने के बाद पहले हफ्ते में तीन दिन और बाद में विमानों की संख्या दो से चार हुई। जून 2020 में केवल 34,884 यात्रियों ने ही सफर किया। ये संख्या जून 2021 के मुकाबले में करीब 1 लाख कम थी। जून के बाद से ही एयरपोर्ट में यात्रियों की संख्या हर हफ्ते बढ़ने लगी। अगस्त 2020 में पहली बार यात्रियों का आंकड़ा 50 हजार के पार हुआ। पूरे कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा दिसंबर में यात्रियों ने उड़ान भरी। साल के आखिरी महीने में यात्रियों की संख्या 1.50 लाख के पार हो गई। जून से अगस्त तक उड़ानों की संख्या जहां 10 से 15 थी वहीं अब उड़ानों की संख्या 25 हो गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
