- Home
- टॉप न्यूज़
- पीएम मोदी ने सेना को सौंपा M-1A अर्जुन टैंक, पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने सेना को सौंपा M-1A अर्जुन टैंक, पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को अर्जुन बैटल टैंक (M-1A) सौंपा। अर्जिन टैंक को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने विकसित किया है। इस दौरान पीएम ने चेन्नई में मेट्रो रेल फेज़-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने चेन्नई को ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ बताया। प्रधानमंत्री ने रिकॉर्ड फसल उत्पादन और जल संसाधनों के अच्छे उपयोग के लिए तमिलनाडु के किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें पानी के संरक्षण के लिए जो भी कदम हो उसे उठाना चाहिए। हमे 'एक बूंद, अधिक फसल' का मंत्र याद रखना होगा।
पुलवामा में सुरक्षाबलों पर हुए हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। पीेएम मोदी ने कहा कि कोई भी भारतीय इस दिन को नहीं भूल सकता। दो साल पहले पुलवामा हमला हुआ था। हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं जो हम उस हमले में शहीद हुए। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है।उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने कई बार दिखाया है कि वो मातृभूमि की रक्षा करने में पूरी तरह से समर्थ है। उन्होंने ये भी दिखाया कि भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन भारत किसी भी हालत में अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा। हम अपने सशस्त्र बलों को दुनिया में सबसे ज़्यादा मॉडर्न फोर्स बनाने की दिशा में आगे भी काम करते रहेंगे। इसी के साथ भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में फोकस तेज़ी के साथ आगे बढ़ेगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
