प्रियंका गांधी बोलीं ज़बरन किसानों की भलाई क्यों कर रहे हैं ?

feature-top
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को हुई किसान महापंचायत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि सेंट्रल विस्टा बनाने के लिए 20 हज़ार करोड़ रुपये हैं लेकिन किसानों के लिए पैसा नहीं है। उन्होंने कहा,'प्रधानमंत्री कहते हैं कि ये तीनों कृषि क़ानून किसानों की भलाई के लिए बनाए गए हैं, लेकिन किसान जब मना कर रहे हैं, तब ये क़ानून वापस क्यों नहीं ले लेते, क्या आप ज़बरदस्ती भलाई करना चाहते हैं। क्या आपकी समझ करोड़ों किसानों की समझ से अधिक है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था लेकिन सिर्फ़ वादे किए गए उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इन क़ानूनों की वजह से सरकारी मंडियाँ खत्म हो जाएंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि "कभी-कभी मैं सोचती हूँ कि लोगों ने मोदी जी को दो-दो बार क्यों चुना, उन्होंने ऐसा इसलिए किया होगा कि क्योंकि उन्हें आशा और विश्वास होगा कि वो उनके लिए काम करेंगे, पहले चुनाव के दौरान बहुत कुछ कहा गया था, उन्होंने दूसरे चुनाव में किसानों और बेरोजगारों को लेकर बहुत कुछ कहा। लेकिन क्या हुआ. कुछ भी नहीं।
feature-top