देश में पहली बार होगी महिला को फांसी

feature-top
देश में पहली बार किसी महिला को फांसी दी जाएगी। दोषी महिला को उत्तर प्रदेश की मथुरा की महिला जेल में बने फांसी घर में लटकाया जाएगा। फांसी कब होगी। इसकी तारीख तय नहीं हुई है। फांसी घर की मरम्मत और फंदे के रस्सी का ऑर्डर दिया गया है। 13 साल पहले अमरोहा की रहने वाली शबनम ने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के 7 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। 15 फरवरी को उसकी दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज कर दी।
feature-top