पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा गायब - 7 नगर निगम में 6 पर कांग्रेस जीती

feature-top
पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है। कुल सात नगर निगम में हुए चुनाव में कांग्रेस ने सभी में जीत हासिल की है जबकि भारतीय जनता पार्टी को नाकामी हाथ लगी है। किसान आंदोलन शुरू होने के बाद यह पहले चुनाव हैं। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन निकाय चुनावों को सेमीफाइनल भी कहा जा रहा था। कृषि कानूनों के खिलाफ छेड़े गए आंदोलन में पंजाब के किसानों ने बढ़ - चढ़कर भागीदारी निभाई है।
feature-top