प्रिंस फिलिप अस्पताल में भर्ती

feature-top

ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा प्रिंस फिलिप को मंगलवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे महारानी एलिज़ाबेथ के पति हैं। बकिंघम पैलेस के मुताबिक, प्रिंस फिलिप असहज महसूस कर रहे थे। 99 साल के प्रिंस फिलिप को लंदन के किंग एडवर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजमहल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि तबियत ख़राब होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया गया है। वो कुछ दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में रह सकते हैं।


feature-top